आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

धामपुर-मुरादाबाद मार्गं पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला शिक्षिका की मौत,

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में धामपुर-
मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम चंचलपुर के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतका के पति और एक अन्य महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतका की पहचान 31 वर्षीय प्रियंका रानी के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनके पति सौरभ चौहान और साथी शिक्षिका शालिनी पांडे को गंभीर चोटें आईं। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 ब्यूरो चीफ, रामगोपाल पाल, जनादेश भारत न्यूज़ 
Labels : #BijnorNews ,#breakingnews ,#HindiNews ,#janadeshBharat ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,

Post a Comment