आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नगीना,

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन)
  धर्मपाल सिंह सैनी की माता भाग्यवती देवी का 5 जुलाई की रात करीब 9 बजे निधन हो गया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उनके नगीना स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने भाग्यवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। धर्मपाल सिंह के गांव हूर नगला नगीना स्थित आवास पर नेताओं का आना-जाना जारी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र मंत्री अनूप वाल्मीकि, पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया सहित कई नेता मौजूद रहे। 
ब्यूरो चीफ रामगोपाल पाल जनादेश भारत न्यूज़ 
Labels : #Bijnor News ,#breakingnews ,#HindiNews ,#janadeshBharat ,#NaginaNews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment