बिजनौर
ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
ओमप्रकाश राजभर पहुंचेंगे हूर नंगला।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
5 जुलाई को हुआ था संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की माता का निधन।
जिला प्रशासन ने आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम।नगीना के गांव हूर नगला में भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी के निधन पर राजनीतिक नेताओं का आना-जाना जारी है। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। भाग्यवती देवी का निधन 5 जुलाई 2025 को हृदय गति रुकने से हुआ। वह 90 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से प्रदेश स्तर पर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों में शोक की लहर फैल गई। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सैनी भी धर्मपाल सिंह के पैतृक निवास पहुंचे। स्मृति ईरानी ने भाग्यवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रशासन ने नेताओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
ब्यूरो चीफ रामगोपाल पाल जनादेश भारत न्यूज़
Labels :
#breakingnews ,#HindiNews ,#janadeshBharat ,#latestnews ,#NaginaNews ,#todayIndiaNews ,#UPNews ,#viralvideo ,