आज सुबह तेंदुए ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। किश्वरी नाम की महिला अपने पति शाहिद के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटते समय तेंदुए ने अचानक महिला की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। घायल किश्वरी को पहले हलदौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए जिला मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चांदपुर रेंजर दुष्यंत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पिछले साल भी इसी गांव में दो लोगों को तेंदुए मार चुका है और कई लोगों को घायल घर चुका है।। इससे पहले इसी गांव में तेंदुए ने दो महिलाओं पर हमला किया था। पहली घटना में एक युवती जंगल में चारा लेने गई थी। दूसरी घटना में एक महिला अपने दो बेटों के साथ जंगल गई थी। दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। ब्यूरो चीफ रामगोपाल पाल जनादेश भारत न्यूज़
Labels :
#BijnorNews ,#breakingnews ,#Chandpurnews ,#janadeshBharat ,#latestnews ,#todayIndiaNews ,