आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में नायब तहसीलदार 42राजकुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारली

बिजनौर में नायब तहसीलदार (42) राजकुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। 
उनकी हालत नाजुक है। नायब तहसीलदार सरकारी काम से मंगलवार को इलाहाबाद कोर्ट गए थे। आज सुबह 8 बजे सरकारी आवास पर लौटे।

SP को घरवालों ने बताया- उन्होंने सुबह कमरा बंद कर खुद को गोली मारी। आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। 15 से 20 मिनट तक दरवाजा नहीं खुला, तो दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।

उनके सिर से खून निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें बीना प्रकाश अस्पताल लाया गया। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम जसजीत कौर मौके पर पहुंचीं।

SP ने बताया- पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली है।

राजकुमार बागपत के बड़ौत के रहने वाले हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सात साल, जबकि छोटी डेढ़ साल की है। घरवालों के मुताबिक, इलाहाबाद से लौटने के बाद वह अपने रूम में थे। हम लोग दूसरे कमरे में थे।

तभी अचानक फायरिंग की आवाज आई। हम लोग कमरे की तरफ दौड़े तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद शोर मचाया तो मौके पर SDM सदर ऋतु रानी, ADM प्रशासन विनय सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल तहसीलदार की गाड़ी में इनको अस्पताल ले जाया गया।
Labels : #BijnorNews ,#breakingnews ,#HindiNews ,#janadeshBharat ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment