बिजनौर से बड़ी खबर सामने आई है।
थाना नगीना पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल
अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 30 जनवरी को एक युवती ने थाना नगीना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी सहेली के साथ कस्बा नगीना में खरीदारी करने आई थी।
इसी दौरान गांधी मूर्ति के पास नाले के किनारे पैदल जाते समय दो अज्ञात युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
31 जनवरी की रात पुलिस अलेदादपुर रोड तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर संदिग्ध ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फुरकान पुत्र अबरार अहमद, निवासी कस्बा नगीना बताया।
उसने अपने साथी जैद के साथ मिलकर मोबाइल छीनने की घटना को स्वीकार किया है।
आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रामगोपाल धनगर जनादेश भारत न्यूज़
Labels :
#HindiNews ,#janadesh bharat news ,#latestnews ,#Nagina News ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,