आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

आगरा में ऑटो चालक की हत्या का खुलासा!

आगरा के सैया क्षेत्र में 14 फरवरी को हुए ऑटो चालक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 
थाना सैया पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों – विष्णु और अमित शुक्ला – को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ऑटो चालक विजयपाल के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और धक्का देकर नाले में गिरा दिया। आरोप है कि दोनों ने उसे नाले में दबाए रखा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का बैग और दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
थाना सैया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा संदेश गया है।
ब्यूरो चीफ, रामगोपाल धनगर, जनादेश भारत न्यूज़ 
Labels : #Agra news ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viral video ,#YouTube channel ,

Post a Comment