आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

फिरोजाबाद में विवाहिता की पुकार – ‘मेरे बच्चों का क्या कसूर?

फिरोजाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है l
जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रवार गेट इलाके में एक विवाहिता को होली के दिन ही उसके दो छोटे बच्चों सहित घर से बाहर कर दिया गया।
पीड़िता प्राची गुप्ता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।
बताया जा रहा है कि होली के दिन उसे उसके पांच साल के बेटे और छह साल की बेटी के साथ घर से बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं, घर के दरवाजे पर एक कागज भी चस्पा कर दिया गया जिस पर लिखा था कि “जरूरी काम से चार-पांच दिन के लिए बाहर गए हैं।”
घटना के बाद पीड़िता बच्चों को लेकर अपने मायके पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत कराई जाएगी।
अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। 
ब्यूरो चीफ रामगोपाल धनगर जनादेश भारत न्यूज़ 
Labels : #FirozabadNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews HindiNews ,#viralnews ,

Post a Comment