आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

UPSC रिजल्ट:बिजनौर के असद,शगुन,चंद्रवाहिनीऔर अजीम ने रचा इतिहास,

ब्रेकिंग न्यूज़… उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से गर्व की खबर सामने आई है।
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित होते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
बिजनौर के चार होनहार युवाओं ने इस कठिन परीक्षा को पास कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।
नगीना के मोहल्ला छिप्पीपाड़ा निवासी असद अकील अंसारी ने 321वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
वहीं नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी शगुन कौशल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 145वीं रैंक हासिल की और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया
इसी के साथ नांगल जट की बेटी चंद्रवाहिनी चौधरी ने 662वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
और नगीना तहसील के झिलमिला गढ़ी निवासी अजीम अहमद ने भी 588वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
चारों प्रतिभाओं की इस उपलब्धि से पूरे बिजनौर जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।
परिवार, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी इन होनहार युवाओं को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
ब्यूरो चीफ, रामगोपाल धनगर, जनादेश भारत न्यूज़ 
Labels : #BijnorNews ,#breakingnews ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#janadeshBharat ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment