आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

https//youtu.be/5GeeGNK_cLA 5 करोड़ मांगने का आरोप! व्यापारी ने गाड़ी के आगे लेटकर किया विरोध

बिजनौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, 
जहां एक कारोबारी और पूर्व सांसद के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह अधिकारियों के साथ एक आरा मशीन और प्लाई फैक्ट्री पर पहुंचे, जहां कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
👉 कारोबारी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ सत्ता के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है
👉 साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए धन की मांग किए जाने की भी बात कही है
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विवाद उस समय और बढ़ गया जब परेशान व्यापारी ने विरोध जताते हुए कथित तौर पर पूर्व सांसद की गाड़ी के सामने लेटकर अपनी जान देने का प्रयास किया।
घटना के दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
👉 पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
👉 स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई
फिलहाल, पूरे मामले में जांच की मांग उठ रही है और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
🎯 यह एक संवेदनशील मामला है, जिसमें सभी आरोप जांच के अधीन हैं।
आइये सुनवाते है अभिषेक झा पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने किया कहा, 
आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज़ चैनल पर,हमारे सहयोगी सवादाता नीरज पाल की खास रिपोर्ट
Labels : #BijnorNews ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment