आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

ब्रेकिंग न्यूज नहटौर:आवारा कुत्तों का आतंक!12 बच्चों को किया घायल। जनादेश भारत

 जनपद बिजनौर के नहटौर नगर पालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक
 लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक बच्चों को आवारा कुत्ते घायल कर चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
स्थानीय लोगों और सभासदों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में मोहल्ले के एक बुजुर्ग व्यक्ति पर भी आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से नाराज़ सभासदों ने आज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
बाइट – नाजिम (मोहल्ला निवासी)
“स्थानीय निवासी नाजिम ने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।”
बाइट – इस्तकार अहमद (नगर निवासी)
“नगर निवासी इस्तकार अहमद ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोग लगातार डर के माहौल में जी रहे हैं।” ब्यूरो चीफ, रामगोपाल पाल, जनादेश भारत न्यूज़
Labels : #BijnorNews ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment