आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी, युवक को गोलियों से भूना।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, 
जहां जन्मदिन की पार्टी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमरोहा निवासी लोकेश उर्फ टंडेल के रूप में हुई है। परिजनों ने चार युवकों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि 14 मई की रात लोकेश शिवाला कला में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। इसी दौरान पार्टी में मौजूद सिन्टू उर्फ सचिन वहां से चला गया और बाद में फोन कर लोकेश को अपने घर बुलाया।
लोकेश अपने दोस्तों विशाल पाल, लक्की और उज्ज्वल गौड़ के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि सिन्टू उर्फ विपिन, विशाल उर्फ बिट्टू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ ने तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
फायरिंग में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दोस्त इस वारदात के चश्मदीद गवाह बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब चार महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि समझौते के बहाने लोकेश को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
बाईट – मयंक, मृतक का भाई
वहीं ग्रामीण एसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
बाईट – योगेंद्र चौहान
बाईट – प्रकाश कुमार, एसपी ग्रामीण बिजनौर।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सवाल ये है कि क्या पुरानी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया? इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। ब्यूरो चीफ, रामगोपाल पाल, जनादेश भारत न्यूज़
Labels : #BijnorNews ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment