लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की हत्या, गांव में मचा हड़कंप
"बिजनौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
"बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्सेपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना में महिला के पति पुष्पेंद्र को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका मीनू हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में नौकरी करती थीं और हाल ही में अपने गांव लौटी थीं। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।