आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर कोतवाली में युवती की गंभीर स्थिति, मामले में थाना प्रभारी निलंबित | Bijnor News

https://youtu.be/haozWt1p7VM
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली नगर परिसर में एक युवती के गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, 
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार किरतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती रविवार शाम को कोतवाली नगर पहुंची थी। वह काफी समय तक थाना परिसर में मौजूद रही। इसी दौरान उसकी तबीयत गंभीर हो गई और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। पुलिसकर्मियों और मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता प्रदान करते हुए युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
https://youtu.be/haozWt1p7VM
बताया जा रहा है कि युवती ने पूर्व में एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोपों से संबंधित मुकदमे दर्ज कराए थे। वह उसी मामले में कार्रवाई की प्रगति जानने के लिए थाने पहुंची थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के अनुसार संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को निलंबित कर दिया गया है।
बाइट: अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक, बिजनौर
बाइट: ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, जिला अस्पताल
https://youtu.be/haozWt1p7VM
Labels : #BijnorNews ,#HindiNews ,#janadesh bharat news ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment