तो अब आपके लिए आई है बड़ी खुशखबरी!
बिजनौर बैराज रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में OA Head बिजनौर एल. एम. सिंह ने बीएसएनएल की नई योजनाओं और डिजिटल पहल की जानकारी दी।
बीएसएनएल ने ग्रामीण ग्राहकों के लिए मात्र ₹259 का FTTH प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 25 Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा बेहद किफायती दर पर मिलेगी। यह प्लान ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल सेवाओं के लिए बेहद उपयोगी बताया जा रहा है।
इसके साथ ही भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना के तहत देश की 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। बिजनौर में भी नेटवर्क की गुणवत्ता और उपलब्धता में लगातार सुधार किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में भारतनेट उद्यमी यानी BNU योजना की भी जानकारी दी गई, जिसके तहत ग्रामीण युवा बीएसएनएल के साझेदार बनकर स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 करोड़ FTTH कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। बिजनौर में वर्तमान में लगभग 1200 FTTH कनेक्शन संचालित हैं और भविष्य में 5000 से अधिक नए कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मोबाइल सेवाओं की बात करें तो बीएसएनएल अब स्वदेशी 'Made in India' 4G नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान कर रहा है।
खास ऑफर के तहत नया 4G सिम मात्र ₹51 में उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डेटा और बेहतर नेटवर्क कवरेज का लाभ मिलेगा।
तो क्या BSNL का यह नया कदम ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति लाएगा? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Labels :
#BharatNet ,#BijnorNew ,#BSNL ,#BSNL4G ,#MadeInIndi ,#s ,