नमस्कार, आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज़ चैनल पर प्रसारित हिन्दी समाचार।
मैं हूं राम गोपाल धनगर।
अब देखिए समाचार विस्तार से।
बिजनौर के बहुचर्चित प्रबल हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में सात अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। वहीं, दोषियों की सजा पर अंतिम फैसला अब 31 जुलाई को सुनाया जाएगा। इस फैसले के बाद मृतक के परिजनों में न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।
यह मामला वर्ष 2012 का है, जब बिजनौर शहर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रबल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद कई दिनों तक मृतक का शव भी बरामद नहीं हो सका था, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी।
मामले की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के द्वितीय न्यायाधीश शहजाद अली ने सात अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। दोषी ठहराए गए अभियुक्तों में संजय गुप्ता एडवोकेट, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राहुल गुप्ता और आशीष उर्फ आशू शामिल हैं।
अब अदालत 31 जुलाई को दोषियों की सजा पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। फैसले के बाद मृतक के परिजनों ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।
बाइट प्राची, मृतक की बहन।
बाइट अहमद जकावत, अधिवक्ता।