आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

ब्रेकिंग न्यूज:लगातार बारिश!गंगा बैराज रोड किया बंद !*जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

बिजनौर में लगातार हो रही मूसलाधार
 बारिश अब लोगों की मुश्किलों का कारण बन गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद गंगा, मालन और अन्य नदियां उफान पर हैं। रावली गांव का रपटा पानी में डूब गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे बाइक पार कर रहे हैं। आखिर क्या हैं जमीनी हालात, देखिए हमारी यह खास रिपोर्टर,
लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बिजनौर में गंगा और मालन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका असर बिजनौर में भी साफ दिखाई दे रहा है।
रावली गांव के पास मालन नदी पर बने रपटे के ऊपर करीब तीन से चार फीट पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। इसके बावजूद कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग नाव में अपनी बाइक रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं।
रोज़गार के लिए शहर आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर गंगा बैराज पर भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
लगातार बारिश के कारण दिल्ली–पौड़ी नेशनल हाईवे पर बने अंडरपास में भी चार से पांच फीट तक पानी भर गया था, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। पानी कम होने के बाद करीब पांच से छह घंटे बाद आवागमन फिर से शुरू हो सका।
फिलहाल बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे बसे गांवों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों और डूबे हुए रपटों को पार करने का प्रयास न करें।
 बाइट: कुलदीप, ग्रामीण
Labels : #BijnorNews ,#trendingnews ,#UttarPradesh ,#ViralShorts ,#गंगानदी ,#गंगाबैराज ,

Post a Comment