गांधी पार्क स्थित कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर बाहर निकली 11वीं की मेधावी छात्रा दीपमाला उर्फ डिंपल की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग से बाहर निकली थी, लेकिन कुछ ही दूरी पर पहुंचते ही वह सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ी।
मौके पर मौजूद लोगों और कोचिंग स्टाफ ने तुरंत छात्रा को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों ने साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, पोस्टमार्टम न होने के कारण मौत की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि दीपमाला पढ़ाई में बेहद होनहार थी और इंजीनियर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी। उसकी अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज़ चैनल पर हमारे सहयोगी संवाददाता
रिपोर्ट — विजय बघेल फिरोजाबाद। की बड़ी खबर हिन्दी में। हमसे जुड़नें के लिए चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, विडियो को शेयर और लाइक करे धन्यवाद नमस्कार फिर मिलते हैं,अगली किसी और खबर के साथ,
Labels :
#FirozabadNews ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,