आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

मालन नदी हादसे के बाद सांसद चंद्रशेखर पहुंचे पीड़ित परिवार के बीचl

नमस्कार, आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज़। 
बिजनौर के किरतपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मालन नदी में डूबे किशोर की तलाश लगातार जारी है। इसी बीच नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।"
पूरी खबर:
कुछ दिन पहले किरतपुर की मालन नदी में नहाने गए तीन युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। इनमें से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक का शव घटना के कुछ घंटों बाद बरामद हो गया था।
हालांकि तीसरा किशोर अब भी लापता है। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे किरतपुर नगर में शोक की लहर है। इसी बीच नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
सांसद चंद्रशेखर ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा समाज खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सांसद ने प्रशासन से भी खोज अभियान को पूरी गंभीरता और तेजी के साथ जारी रखने की अपेक्षा जताई।
घटना के बाद से नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल मन्नान और नगीना विधायक मनोज पारस लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शहजाद अहमद, मोहम्मद आरिफ मलिक, सरफराज मलिक, नवीन भारती, एडवोकेट अशरफ जमील, डॉ. मोअजिज यार खान, साहिल मेहरा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Labels : #HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#kiratpur News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment