आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

किरतपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चाकूबाजी!3 लोग घायल

बिजनौर के किरतपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, 
जहां प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चाकूबाजी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मीठा शहीद मोहल्ले में नमाज पढ़कर घर लौट रहे जावेद पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि किरतपुर थाना क्षेत्र के मीठा शहीद मोहल्ले में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।
आरोप है कि नमाज पढ़कर घर से निकल रहे जावेद पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल सीएचसी किरतपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना में विवाद की असली वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
ब्यूरो चीफ, राम गोपाल पाल, जनादेश भारत न्यूज 
Labels : #BijnorNews ,#breakingnews ,#janadeshBharat ,#kiratpur ,#UPNews ,

Post a Comment