आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में गुलदार का आतंक!6साल के मासूम पर हमला, मौत से मचा हड़कंप | Najibabad Leopard Attack

गुलदार ने बालक को बनाया अपना निवाला
 बिजनौर के नजीबाबाद की बड़ी खबर 
में गुलदार के हमले से हड़कंप मच गया। खुशहालपुर मड़का इलाके में छह वर्षीय बालक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बालक अपने भाई और फूफा के साथ पड़ोस में जा रहा था, तभी पीछे से आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूदेव कश्यप के छह वर्षीय बेटे नक्श कश्यप के रूप में हुई है।
 बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी इलाके में गुलदार ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, वन विभाग की टीम और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गुलदार की तलाश और उसे पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।
 वन विभाग ने मौके पर पिंजरा भी लगा दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बाइट- डॉक्टर इदरीस अंसारी, फैक्ट्री मालिक
बाइट- रामोद कुमार, किसान नेता
बाइट- शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम नजीबाबाद
Labels : #BijnorNews ,#Guldar ,#JanadeshBharat ,#LeopardAttack ,#NajibabadNews ,

Post a Comment