आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

Bijnor News:मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुआ बिजनौर,बिजली व्यवस्था भी चरमराई!

मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुआ बिजनौर, बिजली व्यवस्था भी चरमराई
बिजनौर में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने के साथ ही कई कॉलोनियों में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। वहीं बारिश का पानी बिजलीघर परिसर में भी घुस गया, जिससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
तस्वीरें बिजनौर शहर की हैं, जहां लगातार हो रही बारिश के बाद सड़कें जलमग्न नजर आ रही हैं। कई इलाकों में लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश का पानी बुखारा बिजलीघर परिसर में भी पहुंच गया। इसके चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई और बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। वहीं विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के बाद बने जलभराव के हालात ने नगर पालिका की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन जलभराव और बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए कितनी जल्द कार्रवाई करता हैब्यूरो चीफ, राम गोपाल पाल,जनादेश भारत न्यूज 
Labels : #BijnorNews ,#HindiNews ,#janadesh Bharat News ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,

Post a Comment