बिजनौर के मंडावली से इस वक्त की बड़ी और बेहद गंभीर खबर सामने आई है।
एक बंद मकान के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर बंद मकान के अंदर महिला की मौत कैसे हुई?
और इस पूरे मामले में पति पर हत्या का आरोप क्यों लगाया जा रहा है?
आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...
यहां एक बंद मकान से महिला का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी शहनाज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शहनाज अपने पति अहमद हसन के साथ नयागांव स्थित मकान में आई थीं।
कुछ दिन पहले बेटे आसिफ की अपनी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद पिता का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा और मां से भी संपर्क नहीं हो सका।
अनहोनी की आशंका के चलते आसिफ श्रीनगर से नयागांव पहुंचा।
मकान के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर जाने पर कमरे से दुर्गंध आने लगी। अंदर महिला का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मृतका के बेटे आसिफ ने अपने पिता अहमद हसन पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। बेटे का दावा है कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे।
हालांकि, हत्या का आरोप अभी पुलिस जांच का विषय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। आरोपी पति की तलाश में पुलिस दबिश देने की बात कही गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मंडावली के नयागांव में बंद मकान से महिला का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मौत की असली वजह क्या है? हत्या या कोई और मामला?
इसका खुलासा अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
मैं हूं रामगोपाल धनगर।
आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज।
खबर आपको महत्वपूर्ण लगी हो तो वीडियो को लाइक जरूर करें, अपने परिवार और दोस्तों तक शेयर करें ,और ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए ,जनादेश भारत न्यूज को, फॉलो करना बिल्कुल न भूलें। आइए सुनवाते हैं,सीओ राजेश सिंह नजीबाबाद को