आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

नगीना में संविदा कर्मियों का फूटा गुस्सा! जुलाई की सैलरी नहीं मिली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

नमस्कार, आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज।
बिजनौर के नगीना विद्युत वितरण खंड से, इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कार्यरत संविदा कर्मियों ने वेतन भुगतान समेत, कई समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि, जुलाई महीने की सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इतना ही नहीं, ज्वाइनिंग लेटर और ईएसआई जैसी ,सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराए जाने की ,बात कही गई है।
मामले को लेकर संविदा कर्मियों ने, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को, पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।

नगीना विद्युत वितरण खंड में संविदा कर्मियों की, समस्याओं को लेकर मामला गरमा गया है।
कर्मचारियों के मुताबिक, 9 जुलाई से ग्लोबल टेक कंपनी के जरिए, संविदा कर्मियों का टेंडर हुआ, लेकिन 14 अगस्त तक जुलाई महीने का, वेतन नहीं मिल सका था।
कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के समय, वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस, घरेलू जरूरतों और, रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में, आर्थिक परेशानी हो रही है।
वहीं कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक, ज्वाइनिंग लेटर और ESI की सुविधा भी, उपलब्ध नहीं कराई गई है।
संविदा कर्मियों ने बरसात के मौसम में, 11 हजार वोल्ट की लाइनों में होने वाले, ब्रेकडाउन के दौरान काम करने को लेकर भी, सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है।
कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर, समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि ,अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ,26 अगस्त से नगीना डिवीजन के संविदा 
कर्मचारी, पूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
अब देखना होगा कि विद्युत विभाग ,और संबंधित कंपनी इस मामले में, क्या कदम उठाती है।
कैमरामैन के साथ [रिपोर्टर ,नीरज पाल], जनादेश भारत न्यूज, बिजनौर। खबर अच्छी लगे तो,लाइक और शेयर करे चैनल को सब्सक्राइब करें
Labels : #BijnorNews.NaginaNews.ContractWorkers.ElectricityNews.JanadeshBharatNews ,

Post a Comment