आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

BREAKING NEWS | रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात | यूपी में फ्री बस यात्रा का तोहफा

राखी का त्योहार... भाई-बहन का प्यार... और इस बार बहनों के सफर का खर्च भी सरकार उठाएगी!"
नमस्कार, आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज, मैं हूं आपके साथ रामगोपाल_धनगर।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी सौगात का ऐलान किया है।
राखी बांधने जा रही बहनों के लिए सफर आसान होगा, क्योंकि यूपी रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। 

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती...
60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की माताओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को स्थायी तौर पर लागू करने का फैसला भी सामने आया है। 
"रिश्तों की डोर जब राखी से सजती है,
https://youtu.be/Tta3NlKpaGE
बहन की मुस्कान ही सबसे खूबसूरत लगती है...
इस बार सफर की चिंता भी दूर हुई,
सरकार की सौगात से खुशियों की मंजिल और करीब हुई।"
बिजनौर में इसी पहल के तहत बीजेपी मंत्री सोमेंद्र तोमर एसएमसी स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं ने भी सरकार की इस पहल पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
बाइट — सोमेंद्र तोमर, बीजेपी मंत्री
"जब सरकार की योजना सीधे परिवार की जरूरत से जुड़ती है, तो उसका असर कागज से निकलकर जमीन पर दिखाई देता है।"
महिलाओं ने भी इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
महिलाएं
तो रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त सफर की सौगात, और 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं के लिए स्थायी मुफ्त बस यात्रा—सरकार के इस फैसले की अब खूब चर्चा हो रही है। 
"रिश्तों में प्यार रहे,
सफर में आसानी रहे,
और हर बहन के चेहरे पर
खुशियों की कहानी रहे।"
आपको सरकार का यह फैसला कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए और खबर पसंद आए तो जनादेश भारत न्यूज को शेयर जरूर करें।https://youtu.be/Tta3NlKpaGE
Labels : #MahilaShakti.FreeBusTravel.UPRoadways.viralÑews ,

Post a Comment