नगीना SDM ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
बिजनौर के नगीना में एसडीएम प्रिंस कुमार यादव ने पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
नगीना एसडीएम प्रिंस कुमार यादव पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल परिसर, रसोई, छात्रावास और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसडीएम ने छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद खाना खाकर भी देखा और छात्राओं को अपने हाथों से भोजन वितरित किया। निरीक्षण के दौरान कच्चे राशन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के साथ-साथ ब्रांड और उत्पादों की भी जांच की गई। हालांकि अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, लेकिन कुछ खामियां मिलने पर एसडीएम ने स्कूल स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने साफ कहा कि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो चीफ राम गोपाल पाल, जनादेश भारत न्यूज
Labels :
#Bijnor News ,#HindiNews ,#latestnews viralnews janadesh Bharat News ,#trendingnews ,#UPNews ,