आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर भारतीय किसान संघ का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जबरदस्त प्रदर्शन

स्लग-विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन
https://youtu.be/eD7IS1mRmbc
बिजनौर में भारतीय किसान संघ ने किसानों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि इसी तरह के प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किए जा रहे हैं। किसान संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार से किसानों से जुड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। भारतीय किसान संघ ने बताया कि उनकी 12 सूत्रीय मांगों में कुछ मांगें केंद्र सरकार से और कुछ मांगें प्रदेश सरकार से संबंधित हैं। केंद्र सरकार से प्रमुख रूप से किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये सालाना करने और किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी पर ब्याज दर शून्य प्रतिशत किए जाने की मांग की गई है। वहीं प्रदेश सरकार से किसान संघ ने गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक करने और पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का भाव घोषित करने की मांग की है। इसके अलावा राजस्व विभाग में अंश निर्धारण और फार्मर आईडी बनने में आ रही।https://youtu.be/eD7IS1mRmbc
 समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई गई है। किसान संघ ने पंचायत स्तर पर पटवारी और लेखपालों के कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। बिजली के मुद्दे पर भी किसान संघ ने सरकार से राहत की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा की गई है, लेकिन कनेक्शन की लागत अधिक होने के कारण किसान इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिसे कम करने की भी किसानों ने मांग की है। जिसको लेकर किसान संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।https://youtu.be/eD7IS1mRmbc
बाइट- शिवकांत दीक्षित, भारतीय किसान संघ पदाधिकारी
Labels : #.BijnorNews .Bijnor .भारतीयकिसानसंघ .किसानप्रदर्शन .किसानआंदोलन .किसानोंकीमांग ,

Post a Comment