आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हंगामा करने वाले 3 युवक हिरासत में

बिजनौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हंगामा करने वाले 3 युवक हिरासत में !
बिजनौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विरोध करने पर तीन हिरासत में !
बिजनौर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बड़ा अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी और पुलिस बल के साथ सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण को हटाया। नालियों के ऊपर बने पक्के निर्माण और टिन शेड को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। वहीं, बुल्ला चौराहे पर कार्रवाई का विरोध और हंगामा करने पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, आज नगर पालिका परिषद की टीम अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने निकली। नगर पालिका कार्यालय के सामने से शुरू हुआ अभियान बाबा प्लाजा तक पहुंचा, जहां दुकानों के बाहर नालियों के ऊपर किए गए पक्के अतिक्रमण और टिन शेड को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
इसके बाद टीम बुल्ला चौराहे पर पहुंची, तो कुछ लोग कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि एक तरफ के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ नाले के ऊपर बने पक्के निर्माण पर कार्रवाई नहीं की जा रही। हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी अवनीत मान सिंह रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया। अधिक विरोध करने पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने समझाकर वहां से हटाया। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक शहर में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि शहर में अवैध रूप से किए गए निर्माण और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने हंगामा करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
 ब्यूरो प्रमुख, रामगोपाल,पाल, जनादेश भारत न्यूज 
Labels : #BijnorNews ,#HindiNews ,#janadesh bharat news ,#latestnews ,#trendingnews ,#UPNews ,#viralnews ,

Post a Comment