आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

नजीबाबाद में पुलिस मुठभेड़! गौवध मामले में आरोपी के पैर में लगी गोली,

नजीबाबाद में पुलिस मुठभेड़
नमस्कार, मैं हूं राम गोपाल धनगर और आप देख रहे हैं जनादेश भारत न्यूज़।
बिजनौर के नजीबाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है…
जहां गौवध से जुड़े मामले की जांच के बीच पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
रात का सन्नाटा… जंगल और नदी का इलाका… और अचानक गूंजने लगी गोलियों की आवाज!
पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
कहते हैं— "अंधेरे में छिपकर वार करने वालों का,
कानून की रोशनी से सामना जरूर होता है।"
आखिर क्या है पूरा मामला?
कहां हुई पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़?
और मौके से पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर 
मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को ग्राम मौज्जमपुर तुलसी स्थित एक बाग में गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के मुताबिक कई संदिग्धों और आरोपियों के नाम सामने आए।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मामले से जुड़े कुछ आरोपी दोबारा घटना को अंजाम देने की फिराक में बाइक से ग्राम कल्हेड़ी स्थित मालन नदी के पास से हाईवे की ओर आने वाले हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
फायरिंग के दौरान मंडावर क्षेत्र के मोहल्ला कसावान निवासी मुजम्मिल के बाएं पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से—
315 बोर का अवैध तमंचा,
दो खोखे,
एक जिंदा कारतूस,
बिना नंबर की बाइक,
और पशुवध से संबंधित रस्सा, छुरी और चापड़ बरामद किए गए हैं।
पुलिस मुठभेड़ के मामले में नजीबाबाद थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैl
फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में फरार आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है और जांच में आगे कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।
कानून की राह भले लंबी हो,
लेकिन हर कदम मंजिल की ओर बढ़ता है।
अपराध कितना भी छिपे,
कानून की नजर से आखिर कब तक बचे?
फिलहाल नजीबाबाद की इस मुठभेड़ ने इलाके में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
ऐसी ही सटीक, स्थानीय और हर खबर पर पैनी नजर रखने वाली खबरों के लिए जुड़े रहिए जनादेश भारत न्यूज़ के साथ।
मैं हूं राम गोपाल धनगर।
नमस्कार।
Labels : #नजीबाबाद.बिजनौर.पुलिसमुठभेड़.NajibabadNews.viralvideo.janadeshbharatnews ,

Post a Comment