आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर झूठे मुकदमों में फंसा कर!अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़!पांच आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर में झूठे मुकदमे में फंसाने और मुकदमा वापस लेने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह लोगों को मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करता था।
पूरा मामला थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को मोहम्मद अहसान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और मुकदमा वापस लेने के लिए रुपयों की मांग कर रहे हैं।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गिरोह का मुख्य आरोपी जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा बताया गया है। गिरोह के सदस्य आपसी विवाद, पुराने रंजिश और दूसरे मामलों की जानकारी जुटाकर लोगों पर दबाव बनाते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिलाओं और अन्य सहयोगियों के जरिए अलग-अलग थानों और जनपदों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज करवाते और फिर समझौते के नाम पर अवैध आर्थिक लाभ लेने का दबाव बनाते थे। इस मामले में पुलिस ने जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुंती और प्रीति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ बिजनौर और अमरोहा समेत कई जनपदों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बाईट-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी बिजनौर
Labels : #BijnorNews ,#breakingnews ,#trendingnews ,#UPNews janadeshBharat ,

Post a Comment