आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में संपूर्ण भागीदारी आंदोलन, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का धरना प्रदर्शन

स्लग-  संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत बिजनौर में धरना प्रदर्शन
https://youtu.be/1Elt68WqAHc
 बिजनौर जिला मुख्यालय पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के आह्वान पर संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

वीओ- बिजनौर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने SC, ST, OBC, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों की शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित भागीदारी की मांग उठाई।
ज्ञापन में महिला आरक्षण में 50 प्रतिशत आरक्षण, SC, ST और OBC वर्ग की महिलाओं के लिए कोटे के अंदर कोटा, OBC को राजनीतिक संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व और जातिगत जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग की गई। इसके अलावा न्यायपालिका में वंचित वर्गों की प्रभावी भागीदारी, SC, ST और OBC के बैकलॉग पदों को तत्काल भरने, सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण, सरकारी ठेकों और खरीद में वंचित वर्गों की भागीदारी तथा निजी क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने और शिक्षा के क्षेत्र में छात्रावासों की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं सफाईकर्मियों की स्थायी नियुक्ति, सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह बंद करने और सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर परिवार को मुआवजा एवं पुनर्वास देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
Labels : #BijnorNews ,#UPNews.treandingnews.janadeshbharatnews ,

Post a Comment