आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर महिला हत्याकांड का खुलासा! आरोपी गिरफ्तार!मासूम बच्ची की भी हत्या की कोशिश का आरोप

चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा
https://youtu.be/j0Qykjn5rls
 बिजनौर के नूरपुर में गन्ने के खेत के किनारे मिली महिला की लाश और रोती हुई मासूम बच्ची के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात के आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या की और उसकी तीन वर्षीय बच्ची की भी हत्या करने की कोशिश की। वारदात में इस्तेमाल पिकअप गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर महिला के डेढ़ वर्षीय बेटे को मुरादाबाद स्थित उसके ससुराल से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
 मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर एडवा गांव के जंगल का है। 23 सितंबर को गन्ने के खेत के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जबकि पास में एक बच्ची रोती हुई मिली थी। पुलिस ने महिला और बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर जानकारी प्रसारित की। जिसके बाद नवलपुर बैराज निवासी अनिल कुमार ने महिला की पहचान अपनी पत्नी ऊषा और बच्ची की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने नूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 26 सितंबर को मामले में वांछित आरोपी नीरज पुत्र रामअवतार निवासी बीलना, थाना नौगावां सादात, अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज और मृतका ऊषा के बीच करीब छह महीने से फोन पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। ऊषा द्वारा आरोपी पर साथ रहने का दबाव बनाए जाने के बाद आरोपी ने उससे छुटकारा पाने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी 19 सितंबर की रात ऊषा और उसके दोनों बच्चों को हरिद्वार-ऋषिकेश ले गया। इसके बाद 20 सितंबर को नूरपुर के एक होटल में रुका। 22 सितंबर की रात आरोपी ऊषा और उसके दोनों बच्चों को पिकअप से आलमपुर एडवा के जंगल में ले गया। पुलिस के अनुसार जंगल में गन्ने के खेत के पास आरोपी ने ऊषा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी तीन वर्षीय बच्ची की भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। बच्ची को मृत समझकर आरोपी ने उसे और महिला के शव को खेत के किनारे डाल दिया। पहचान छिपाने के लिए महिला के शव पर कम्बल डालकर आग लगा दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने महिला का मोबाइल तोड़कर सिम निकाल दिया और दूध की बोतल समेत अन्य सामान जंगल में फेंक दिया। वहीं महिला के डेढ़ वर्षीय बेटे को आरोपी अपने ससुराल मुरादाबाद में छिपाकर चला गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में बच्ची की हत्या के प्रयास के संबंध में पुलिस ने मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://youtu.be/j0Qykjn5rls
बाईट-गौतम राय, एसपी ग्रामीण बिजनौर
Labels : #BijnorNews.Bijnor .Noorpur .CrimeNews .UPNews .BreakingNews .HindiNews .LatestNews .CrimeUpdate .PoliceNews.BijnorPolice ,

Post a Comment