आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में हनीट्रैप गिरोह पर बड़ी कार्रवाई! दो और आरोपी गिरफ्तार | पुलिस ने खोला पूरा राज

बिजनौर के नहटौर से हनीट्रैप गिरोह से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई मिली है।
पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह पर लोगों को गंभीर धाराओं में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर समझौते के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब रविता गौतम उर्फ रविता देवी और नौशाद की गिरफ्तारी हुई है।
क्या है पूरा मामला और पुलिस की जांच में क्या-क्या सामने आया? देखिए ये पूरी रिपोर्ट।
बाइट — कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी बिजनौर
मामला नहटौर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 272/2026 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने 12 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रविता गौतम और उसके सहयोगियों ने उसे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की।
पुलिस का दावा है कि रकम नहीं देने पर संजीव कुमार के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए।
जांच के दौरान पुलिस के मुताबिक, जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा कथित तौर पर गिरोह का संचालन करता था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले लोगों से जुड़े विवाद और पुरानी रंजिश जैसी जानकारियां जुटाते थे और फिर उन्हें निशाना बनाकर समझौते के नाम पर रकम की मांग करते थे।
पुलिस के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने या न्यायालय में परिवाद दाखिल करने का दबाव बनाया जाता था।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ और विवेचना में गिरोह से जुड़े कई मामलों तथा अलग-अलग जनपदों में दर्ज अभियोगों की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, संजीव कुमार के मामले में भी इसी तरह झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाए जाने का आरोप है और उसके खिलाफ कुल पांच अभियोग दर्ज कराए गए।
इस मामले में अब तक जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब नहटौर पुलिस ने रविता गौतम उर्फ रविता देवी और नौशाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ब्यूरो प्रमुख रामगोपाल पाल जनादेश भारत न्यूज 
बाइट — कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी बिजनौर
Labels : #Bijnor crime news ,#Bijnor latest news ,#Bijnor news ,#Bijnor police action ,#honey trap gang Bijnor ,#Nehtaur honey trap ,#Nehtaur news ,

Post a Comment