आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में सरेराह फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार | तमंचा और कारतूस बरामद

स्लग:- बिजनौर में सरेराह फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

एंकर:- बिजनौर में दो वाहनों के बीच फायरिंग के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

वीओ:- मामला बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को हीलर्स हॉस्पिटल से काली माता मंदिर रोड के बीच दो वाहनों में सवार लोगों के बीच फायरिंग हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पहले ही इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विवेचना के दौरान नूरपुर निवासी आशुतोष उर्फ छोटू और धामपुर थाना क्षेत्र के अमजद के नाम सामने आए। इसके बाद कोतवाली शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमजद के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है।

वीओ:- पूछताछ में आशुतोष ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को वह अपने साथियों के साथ एल्टो कार में जा रहा था। उसके पीछे स्कॉर्पियो और उसके पीछे ईको स्पोर्ट कार चल रही थी। आरोप है कि ईको स्पोर्ट सवार लोगों ने स्कॉर्पियो पर फायरिंग की, जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने भी जवाबी फायरिंग की।
वहीं, आरोपी अमजद के मुताबिक वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार था। काली माता मंदिर के पास सफेद रंग की ईको स्पोर्ट कार में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने भी तमंचों से फायरिंग की। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

बाईट-कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी सिटी, बिजनौर
Labels : #Youtube ,

Post a Comment