रामजीलाल सुमन की प्रेस वार्ता और जोरदार स्वागत
बिजनौर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर 15 नवंबर को आगरा में होने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशाल सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। सांसद ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, हाजी मोहम्मद बिलाल हल्दौर ने राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बिजनौर में समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद बिलाल हल्दौर ने राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद रामजीलाल सुमन ने बिजनौर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने 15 नवंबर को आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशाल सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दीl
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
रामजीलाल सुमन ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को आगरा सम्मेलन में शामिल कराने की अपील की। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
रामजीलाल सुमन, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद, सपा
बिजनौर से जनादेश भारत न्यूज़ के लिए रिपोर्ट। Ram Gopal Dhangar,
आपको यह खबर कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
Labels :
#Bijnor SP ,#Janadesh .Bharat News ,#Latest Bijnor News ,#Political News ,#Samajwadi Party News ,#SP Press Conference ,#UP News ,#सपा प्रेस वार्ता ,