आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में चोरों का बड़ा धावा!खिड़की तोड़ कर घर से!17लाख के जेवर नकदी चोरी। जनादेशभारत

स्लग:- बिजनौर में लाखों की चोरी, घर से 17 लाख के जेवर-नकदी साफ।
बिजनौर के नगीना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित सुरेश पंडित के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 17 लाख रुपये है। चोर घर के पीछे बनी खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
मामला नगीना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन का है, जहां बीती रात चोरों ने सुरेश पंडित के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा ऑफिस में रखे करीब 18 हजार रुपये भी चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ित का कहना है कि उनकी बहन के रखे आभूषण भी चोरी हुए हैं। चोर पीछे की ओर बनी खिड़की से घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान समेट ले गए। वारदात के दौरान घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण गौतम राय और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही है।
बाइट:- सुरेश पंडित, पीड़ित
बाइट:- गौतम राय, एसपी ग्रामीण, बिजनौर
Labels : #.bijnornews .breakingnews .upnews .janadeshbharatnews .bijnor .latestnews .hindinews. बिजनौर .जनादेशभारत .viralnews ,

Post a Comment