नगीना में संपूर्ण समाधान दिवस, 30 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण
बिजनौर की तहसील नगीना में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को बाकी शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और निष्पक्ष तरीके से निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान संकल्प सेवा अभियान के तहत आर्य विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का भी डीएम ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Labels :
#BijnorNews .NaginaNews .BreakingNews .UPNews .जनादेशभारत .बिजनौर .जनसुनवाई .संपूर्णसमाधानदिवस .HindiNews .LatestNews ,