बिजनौर में 650 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तारl
बिजनौर में स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को ट्रक में फर्जी बिलों के जरिए ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के नूंह मेवात का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, शराब पंजाब से लाई जा रही थी और इसके परिवहन के लिए फर्जी बिलों का इस्तेमाल किया गया था।
मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की शादीपुर नहर पुलिया का है, जहां 27 अक्टूबर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक को चेक किया। तलाशी के दौरान ट्रक से इम्पीरियल ब्लू और आरएस ब्रांड की कुल 650 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। इनमें इम्पीरियल ब्लू की 540 और आरएस की 110 पेटियां शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद आजीब को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल नाम के व्यक्ति ने उसे ट्रक लाने के बदले 20 हजार रुपये और प्रतिदिन 500 रुपये देने की बात कही थी। बाद में शराब की ढुलाई के लिए 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब पंजाब से लेकर आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाईट:- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी बिजनौर
Labels :
#BijnorNews.IllegalLiquor.BijnorPolice.UPPolice.BreakingNews ,