आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

अफ़ज़लगढ़ न्यूज हिस्ट्रीशीटर बाइक चोर गिरफ्तार

बिजनौर में बाइक चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया!
अफजलगढ़ पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए विग पहनकर बाइक चोरी करता था।
पुलिस के मुताबिक, मानियावाला निवासी मोहम्मद विशाल की बाइक 4 अक्टूबर को घर के बाहर से चोरी हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और डूडा कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सोहेल को गिरफ्तार किया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी अफजलगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 84ए है।
आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, एक अन्य बाइक को पेट्रोल डालकर जलाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए नकली बाल यानी विग पहनकर वारदात करने की बात बताई।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने नैनीताल के रामनगर क्षेत्र से भी बाइक चोरी की थी।
विग लगाकर बाइक चोरी करने वाले इस आरोपी की गिरफ्तारी ने पूरे मामले को बना दिया है बेहद दिलचस्प।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें और जनादेश भारत न्यूज़ को फॉलो करें।
ब्यूरो चीफ राम गोपाल पाल जनादेश भारत न्यूज 
Labels : #BijnorCrime .AfzalgarhNews .UttarPradeshNews .HindiNews .LatestNews .ViralNews .JanadeshBharatNews ,

Post a Comment