आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

बिजनौर में राकेश टिकैत का बड़ा बयान!किसानों से एकजुट होने की अपील

बिजनौर  में भाकियू की महापंचायत, राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना।
बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांटने की राजनीति कर रही है। राकेश टिकैत ने किसानों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अब जागने की जरूरत है और किसान जहां प्रदर्शन करेगा, वहीं अधिकारी पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने देश में बढ़ती नफरत को भविष्य के लिए नुकसानदायक बताया।
बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसानों की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि देश में बढ़ती नफरत का आने वाले समय में काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की।
राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन।
ब्यूरो चीफ राम गोपाल पाल जनादेश भारत न्यूज 
Labels : #.RakeshTikait .BijnorNews .BKU .KisanMahapanchaya.janadeshbharat.RakeshTikait .BijnorNews .BKU .KisanMahapanchayat .KisanNews .Bijnor ,

Post a Comment