आज की ताज़ा खबरें - हर खबर एक ही जगह जानें राजनीति, खेल, मनोरंजन, और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर, वो भी तुरंत और सटीक। हर दिन की हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़, गहराई से विश्लेषण और सभी प्रमुख घटनाओं की विस्तृत जानकारी !

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बिजनौर के सैकड़ों वकीलों ने किया लखनऊ कूच! जनादेशभारत

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बिजनौर से लखनऊ कूच
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। इसी कड़ी में बिजनौर से सैकड़ों अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में लखनऊ के लिए रवाना हुए। अधिवक्ता लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर हाईकोर्ट बेंच की मांग बुलंद करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल हुए।
 बिजनौर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में एकजुटता देखने को मिली। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सैकड़ों अधिवक्ता शुक्रवार देर रात वाहनों के बड़े काफिले के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। काफिले को दैनिक चिंगारी के संपादक सूर्यमणि रघुवंशी और पूर्व डीजीसी क्रिमिनल हुजूर मेंहदी जैदी एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं युवा अधिवक्ता शुभम चौधरी के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में युवा वकील लखनऊ पहुंचे। अधिवक्ताओं का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनने से करोड़ों लोगों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय मिल सकेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिक दूरी के चलते वादकारियों को समय और धन दोनों खर्च करने पड़ते हैं।
अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग दशकों पुरानी है और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

बाइट:- राजेंद्र कुमार, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन बिजनौर
Labels : #BijnorNews .HighCourtBench .LucknowNews .AdvocatesProtest .JanadeshBharatNews ,

Post a Comment