धनगर समाज अनुसूचित जाति बंधुओं के लिए, एक महत्वपूर्ण संदेश को ध्यान से सूने
जाति जनगणना में अपनी जाति की पहचान को लेकर जागरूक बनें!
नमस्कार!
मैं हूं राम गोपाल धनगर, जिलाध्यक्ष, ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ रजि०,जनपद बिजनौर,उत्तर प्रदेश।
आज मैं धनगर समाज के प्रत्येक सम्मानित व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवी,वर्ग और सम्मानित युवा साथियों,
समाज के सभी जागरूक कार्यकृता बंधुओं से एक बेहद महत्वपूर्ण अपील करने जा रहा हूं।
यह अपील केवल आज की नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य,
सामाजिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा हुआ विषय है।
साथियों!
जाति जनगणना हमारे समाज की पहचान और सामाजिक स्थिति से जुड़े आंकड़ों को
सामने लाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इसलिए मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि जाति जनगणना के ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म में
अपनी जाति का नाम अंग्रेजी में DHANAGAR अवश्य दर्ज करें,
साथियों, हमें अपनी सामाजिक पहचान के प्रति जागरूक रहना होगा।
पाल, बघेल और गड़ेरिया जैसे नामों को लेकर समाज में अनेक प्रकार की चर्चाएं होती रही हैं।
इसलिए किसी भी भ्रम या बहकावे में आने के बजाय
अपनी वास्तविक जातिगत पहचान और सरकारी
अभिलेखों की सही जानकारी के आधार पर ही विवरण दर्ज करें।
याद रखिए! हमारी आज की जागरूकता ही आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर
सामाजिक भविष्य की नींव बन सकती है।
मैं धनगर समाज के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से विशेष अपील करता हू
कि इस महत्वपूर्ण संदेश को गांव-गांव, घर-घर और समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
जो साथी पढ़े-लिखे हैं, वे अपने परिवार के सदस्यों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को
ऑनलाइन प्रक्रिया समझाने में मदद करें।
किसी भी व्यक्ति को गलत जानकारी न दें।
सरकारी दिशा-निर्देशों को समझें और सही जानकारी के साथ,जनगणना प्रक्रिया में भाग लें।
साथियों, यह समय आपसी मतभेदों में उलझने का नहीं, बल्कि शिक्षा, जागरूकता, एकता और अपने अधिकारों के प्रति जिम्मेदार बनने का है।
आइए! हम सब मिलकर संकल्प लें कि धनगर समाज का कोई भी परिवार जानकारी के अभाव में पीछे न रह जाए।
इसी संदेश के साथ मैं एक बार फिर धनगर समाज के प्रत्येक जागरूक साथी से सहयोग की अपील करता हूं।
जय धनगर! जय मल्हार!
धनगर शक्ति जिंदाबाद! धनगर एकता जिंदाबाद! धनगर समाज जिंदाबाद!
आपका अपना,
राम गोपाल धनगर जिलाध्यक्ष ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ रजि० जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश।
Labels :
#DhanagarSamaj.Ramgopaldhanagar.CasteCensus.Jaatijanganana.Dhanagarnews.JaradeshBharat news.Hindinews ,